Wednesday, March 31, 2021

बिहार प्रादेशिक समाचार बिहार पंचायत चुनाव

बिहार की आज की प्रमुख खबरें 🖥 

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 35 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गयी। कैबिनेट ने अपराधिक घटनाओं से संबंधित साक्ष्य की जांच को जल्द से जल्द पूरा करने तथा घटनास्थल पर कम से कम समय में भ्रमण के उद्देश्य से बिहार राज्य में 9 क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना एवं पद सृजन का फैसला लिया है। इसके साथ ही बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पूर्व से स्थापित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए राजपत्रित-अराजपत्रित कोटि के अन्तर्गत कुल 218 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है। 

👉 बिहार कैबिनेट ने बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पूर्व से स्थापित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए राजपत्रित-अराजपत्रित कोटि के अन्तर्गत कुल 218 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने निर्णय लिया है। 

👉 माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के कबैया गांव में 6 बच्चों की जलकर मौत हो जाने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना काफी दु:खद है और वह इस घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 

👉 पटना और बेगूसराय के जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से मोकामा अंचल अंतर्गत मरांची गांव के कसहा दियारा में एन.टी.पी.सी., बरौनी के ऐश डाइक निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में (डिस्ट्रिक्ट एंपैनलमेंट कमिटी) आयुष्मान भारत की बैठक हुई।  इस दौरान नगर स्थित दो निजी अस्पतालों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत सम्बद्ध करने का निर्णय लिया गया।

👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने जिला आपदा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा संबंधी कार्य की योजना को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। 

👉 वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, हाजीपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिले में कोविड-19 संक्रमण की जांच एवं वैक्सीनेशन से संबंधित अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक की गई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे। 
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar

Tuesday, March 30, 2021

आज का बिहार समाचार सभी प्रमुख खबरें

 बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव हेतु राज्य सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपील करते हुये कहा कि इसके बढ़ते मामलों को देखते हुये जहां तक संभव हो लोग घर में रहें, सीमित संख्या में ही किसी भी सार्वजनिक आयोजनों में भाग लें। कोरोना के प्रति हम सबको सचेत और सजग रहना है। 

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वह बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं, सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

👉 स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु राज्य सरकार हमेशा तत्पर है।  मस्तिष्क ज्वर ए.ई.एस./जे.ई. एक गंभीर बीमारी है, जो ससमय इलाज से ठीक हो सकता है। अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में यह बीमारी फैलती है।1 से 15 वर्ष तक के बच्चे इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित होते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सेवा या शिकायत हेतु टॉल फ्री नं-104 पर कॉल करें।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माण हेतु अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का  निरीक्षण किया। उन्होंने हाजीपुर इंग्लिश मौजा में 7 एकड़ चिह्नित भूमि के भू-अर्जन की कार्रवाई 15 दिनों के अंदर शुरू करने का निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने आवंटित प्रखंड अंतर्गत 2 पैक्स गोदाम की जांच की गई। साथ ही पूर्व में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा किए गए गोदाम के स्टॉक का भौतिक सत्यापन का क्रॉस वेरिफिकेशन किया गया।

👉 अररिया के जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में जिला प्रोग्राम कार्यालय परिसर में आयोजित 31 मार्च, 2021 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। 

👉 चमकी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन हर स्तर पर काम कर रहा है। अडॉप्ट ए विलेज कार्यक्रम के तहत जिले के 263 पंचायतों में 263 पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा ए.ई.एस./चमकी बुखार की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar