Saturday, January 23, 2021

23 जनवरी आज का सभी प्रमुख समाचार

23/01/2021 बिहार की आज की प्रमुख खबरें 🖥
👉पूरे देश में आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनायी गई। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित लोक संवाद में नेताजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं पूर्व मंत्री श्री संजय झा ने भी नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने आमलोगों से विभाग की योजनाओं के बारे में प्रश्नों, शिकायतों और सुझावों को भेजने का अनुरोध किया है। यह शिकायत और सुझाव सोशल मीडिया पर #HelloWRD के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इनका जवाब प्रत्येक शनिवार दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच दिया जाएगा। प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताया कि इससे विभाग के कामकाज में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी। 

👉बिहार सरकार के आलाधिकारियों ने शुक्रवार को कोविड-19 के टीके लगवाये। I.G.I.M.S., पटना में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत, राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक श्री मनोज कुमार और B.M.S.I.C.L. के M.D. श्री प्रदीप कुमार झा समेत कई अधिकारियों को कोरोना के टीके दिये गये। इस मौके पर श्री प्रत्यय अमृत ने बताया कि कोराना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। लोगों में इसकी सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। 

👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत कुल 16 में से 7 मामलों का निष्पादन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-दिशा निर्देश भी दिये।  

👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर निकायों के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात निश्चय की योजनाओं एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

👉सहरसा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बरसम में संस्थापित विश्वकर्मा फर्नीचर समूह इकाई का उद्घाटन किया।

👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने कार्यालय में आम लोगों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने दर्जनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया तथा कई आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। 

👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के मतदाताओं को जागरूक करेगा। 

👉मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने धनौती नदी में चैलाहा त्रिभुवान पुल के पास रिजरवायर बनाने के लिए स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंता को धनौती नदी के गाद को निकालने का काम शुरू करने का निर्देश दिये।

👉दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में खाद्यान्न आपूर्ति की समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान दिसंबर एवं जनवरी तथा अतिरिक्त खाद्यान्न की आपूर्ति की समीक्षा प्रखंड वार की गई।

👉जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर बेतिया जिला प्रशासन तत्पर है। जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर हाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायें। सरकार द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।

👉पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने बाल तस्करी एवं बाल श्रम की रोकथाम के लिए बच्चों और परिवारों के भेद्यता (Vulnerable) मानचित्रण हेतु आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

👉भोजपुर के जिला पदाधिकारी ने अंचल कार्यालय, पीरो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगत एवं निर्गत पंजी में सभी पत्रों की प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करें तथा ऑनलाइन प्राप्त एल.पी.सी. का विधिवत संधारण करें।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar

Friday, January 22, 2021

22 जनवरी आज का सभी प्रमुख समाचार

22/01/2021  बिहार की आज की प्रमुख खबरें 🖥

👉इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स-2021 ने 19 जनवरी, 2020 को बिहार में जल-जीवन-हरियाली पर बनी राजव्यापी मानव शृखंला को दुनिया का लार्जेस्ट ह्यूमेन चेन माना है। बिहार की इस उपलब्धि को रिकार्ड के रूप में जगह दी गई है। गौरतलब हो कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की पहल पर बिहार में पर्यावरण संरक्षण, शराबबंदी और दहेज उन्मूलन को लेकर मानव शृखंला बनायी गयी थी।

👉अब सभी तरह के सरकारी ठेके में चरित्र प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। अब कोई भी ठेका लेने के पहले ठेकेदार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना होगा, तभी उन्हें ठेका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही सभी विभागों को आदेश जारी कर दिया जाएगा।

👉मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की पहल पर कृषि विभाग ने बीज के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज कर दी है। इस वर्ष से ‘मिशन 4.0’ शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इस मिशन के तहत बीज निगम ने अब संकर किस्मों के धान और मक्के के बीज का भी उत्पादन शुरू किया है। बीज निगम के इस अभियान में राज्य में कम-से-कम 4 लाख क्विंटल बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही हर साल जितने किसानों को सरकार बीज आपूर्ति करती है, उससे 5 लाख ज्यादा किसानों को आपूर्ति करने का भी लक्ष्य तय किया गया है। 

👉कर्नाटक के शिवमोगा में एक दर्दनाक हादसे में बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई है। डायनामाइट और जिलेटिन लदे ट्रक में ब्लास्ट होने पर हादसा हुआ है। इस घटना पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है और वह इस घटना से मर्माहत हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को कर्नाटक सरकार के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 

👉वैशाली की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना की कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

👉खगड़िया के जिलाधिकारी ने कोविड-19 टीकाकरण संबंधी दैनिक डीब्रीफिंग की। उन्होंने टीकाकरण को व्यापक बनाये जाने हेतु सत्र स्थलों की संख्या को दोगुना करने का निर्णय लिया और सप्ताह में प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को टीकाकरण का निर्देश दिया। 

👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने समाहरणालय स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

👉बक्सर के जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने आंतरिक संसाधन एवं राजस्व की समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने विभाग के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

👉जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में बैठक की। उन्होंने झंडोत्तोलन, परेड, झांकी का प्रदर्शन एवं खेल-कूद कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। 

👉मधुबनी के जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने पंडौल प्रखण्ड में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। 

👉सारण के जिला पदाधिकारी ने बाढ़ से हुई क्षति, GR वितरण के मद में राशि का व्यय तथा आपदा प्रबंधन के अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं समेत राजस्व कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सम्बंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉नवादा के जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय आर.टी.पी.एस. सेवा से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar

Thursday, January 21, 2021

21 जनवरी आज का सभी प्रमुख समाचार बिहार

21/01/2021 बिहार की आज की प्रमुख खबरें 🖥

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर के शीतल कुंड गुरुद्वारा में मत्था टेका और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 1506 ई. में गुरुनानक जी महाराज शीतल कुंड आये थे। यहां निर्माण का काम चल रहा है।

👉मुख्यमंत्री ने आज राजगीर स्थित मखदूम साहब की मजार पर चादरपोशी की। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मखदूम कुंड ऐतिहासिक जगह है। यह मखदूम साहब का स्थान है। 

👉अगले दो सालों में राज्य की सभी 8,387 पंचायतों में बस पड़ाव का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ग्रामीणों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला लिया गया है। परिवहन विभाग ने चरणवार तरीके से बस पड़ाव बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। पहले चरण में राज्य की 500 पंचायतों में बस स्टॉप के निर्माण की योजना को मंजूरी दी गयी है, जिनमें से 418 पर काम अंतिम चरण में है। 

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर लोगों की सहूलियत को देखते हुए दीघा आर.ब्लॉक सिक्स लेन अटल पथ पर चार जगह फुट ओवरब्रिज बनाये जाएंगे। इसके मद्देनजर बिहार राज्य सड़क विकास निगम की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। गौरतलब हो कि बीते 15 जनवरी को मुख्यमंत्री ने अटल पथ का लोकार्पण किया था। उन्होंने महेश नगर में बन रहे फुटओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान कहा था कि तीन अन्य जगहों पर भी फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। 

👉कृषि के क्षेत्र में नौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पौधा संरक्षण संभाग में 1175 पदों पर नियुक्ति होने वाली है। मुख्यमंत्री की पहल पर कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने विभाग की समीक्षा बैठक में खाली पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिये हैं।

👉पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने 26 जनवरी को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। 

👉सहरसा के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर में नव निर्मित VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 25 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर इसका उद्घाटन प्रस्तावित है।

👉गया के जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ परिवार नियोजन के संदेश को लेकर लोगों के बीच जायेंगे। यह अभियान जनवरी से मार्च, 2021 तक चलाया जाएगा। 

👉वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिले में कार्यान्वित बाल विकास परियोजना एवं बाल संरक्षण इकाई की मासिक समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।

👉खगड़िया के जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार के स्ट्रॉन्ग रूम, संधारित संचिकाओं व पंजियों का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में शहर में जाम की स्थिति से निपटने, अतिक्रमण को लेकर चलाये जा रहे प्रभावी ड्राइव को कंटिन्यू करने तथा सुगम यातायात परिचालन के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

👉मधुबनी के जिला पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने मिशन परिवार विकास अभियान, लघु सिंचाई के अन्तर्गत सरिसव वियर योजना एवं कई प्रकार के मुद्दों को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

👉बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। 

👉रोजगार सृजन को लेकर सीतामढ़ी जिला प्रशासन तत्पर है। जिलाधिकारी ने मनरेगा एवं जल-जीवन-हरियाली आदि योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव दिवसों का सृजन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा सके। 
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar

Friday, January 15, 2021

15 जनवरी हिंदी समाचार सभी प्रमुख

15/01/2021  की आज की प्रमुख खबरें  

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा शुक्रवार को 379.57 करोड़ की लागत से निर्मित आर.ब्लॉक-दीघा पथ (अटल पथ) का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पथ के बनने से पटनावासियों को आवागमन में काफी सहुलियत होगी। कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री श्री मंगल पांडेय एवं विभागीय अपर मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा भी मौजूद रहे। 

👉 विस्तारित वेणुवन और घोड़ाकटोरा झील के पास बने नये पार्क का उद्घाटन 15 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किया। बता दें कि वेणुवन का ऐतिहासिक महत्व है। इस पार्क के निर्माण कार्य में करीब 27 करोड़ की लागत आयी है। वेणुवन के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए अपने राजगीर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने इसके सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था। 

👉 माननीय उप मुख्यमंत्री सह उद्योग मंत्री श्रीमती रेणु देवी ने बेतिया के चनपटिया मॉडल पर बात करते हुए कहा कि कोराना काल में इस मॉडल ने बिहार समेत पूरे देश को एक नई राह दिखाई है। इसी का परिणाम है कि आज लोगों को अपने आस-पास ही रोजगार मिल रहा है।

👉 कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति की ऑनलाइन आवेदन प्रणाली का शुभारंभ किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न फसलों के अवशेष उत्पादन एवं प्रसंस्करण के स्तर को बढ़ाने, खर्च कम करने और उचित मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी तथा एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कोविड टीकाकरण के सफल एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित कराने हेतु बैठक की गयी। इस मौके पर उन्होंने कोषांग के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की तैयारी की समीक्षा हेतु कर्पूरी ग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड, मैदान की साफ-सफाई एवं बैरिकेडिंग, प्रतिमा की साफ-सफाई, फूलों की सजावट, एंट्री/एक्जिट प्वांइट पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति और प्रेस दीर्घा आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।

👉 पूर्णिया के जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने नगर प्रखंड अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभुकों से मुलाकात की और मनरेगा व आई.सी.डी.एस के तत्वाधान में नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकों को सामुदायिक शौचालय की चाबी प्रदान की।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर समाहर्ता और सभी अंचल अधिकारी भी मौजूद रहे। 

👉 मधुबनी के जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर उन्होंने कई जरूरी निर्देश दिए।

👉 बक्सर के जिला पदाधिकारी अमन समीर ने रामरेखा घाट एवं स्टेशन तक के पथ चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 अररिया के जिला पदाधिकारी प्रशांत कुमार सी.एच. की अध्यक्षता में लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। इस मौके पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जिले में मनरेगा के तहत क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाकर निर्धारित मानव दिवस सृजन के लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया।
#IhindiSamachar #BiharNews #Bihar